गणपति मूर्ति विसर्जन के आखिरी दिन हाईवे पर लगा लंबा जाम

गणपति मूर्ति विसर्जन के आखिरी दिन हाईवे पर लगा भयंकर जामगणपति मूर्ति विसर्जन के आखिरी दिन हाईवे पर लगा भयंकर जामगणपति मूर्ति विसर्जन के आखिरी दिन हाईवे पर लगा भयंकर जामगणपति मूर्ति विसर्जन के आखिरी दिन हाईवे पर लगा भयंकर जामगणपति मूर्ति विसर्जन के आखिरी दिन हाईवे पर लगा भयंकर जाम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 07:06 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 07:06 PM (IST)
गणपति मूर्ति विसर्जन के आखिरी दिन हाईवे पर लगा लंबा जाम
गणपति मूर्ति विसर्जन के आखिरी दिन हाईवे पर लगा लंबा जाम

जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद): गणपति मूर्ति विसर्जन के आखिरी दिन दिल्ली-मेरठ हाईवे पर अव्यवस्था का बोलबाला रहा। इससे हाईवे पर भीषण जाम लग गया। पुलिस जाम खुलवाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई। इसको लेकर पुलिस ने पहले से कोई योजना तैयार नहीं की थी। जाम के मोदीनगर से भी बुरे हालात मुरादनगर में देखने को मिले।

रविवार को मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद समेत आसपास के स्थानों से ट्रैक्टर-ट्राली, ऑटो, बस, कार, डीसीएम आदि में बप्पा को विराजमान कराकर बड़ी संख्या में लोग मुरादनगर गंगनहर स्थित अस्थाई घाट पर विदाई देने के लिए पहुंचे थे। उनके आगे आगे डीजे, बैंड बाजे चल रहे थे। नाचते गाते लोगों ने पूरे हाईवे पर अपना कब्जा कर लिया। यह क्रम सुबह से लेकर शाम तक जारी रहा। इसी के चलते हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। मोदीनगर में दिल्ली की तरफ मोदी मंदिर से लेकर जाम गो¨वदपुरी को भी पार करता हुआ कादराबाद तक पहुंच गया। वहीं, मेरठ की तरफ वाहनों की कतारें महेंद्रपुरी गेट के सामने से लेकर सीकरी खुर्द गांव के गेट के सामने तक लगी थीं। दोनों तरफ करीब चार-चार किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगने से लोग बेहाल हो गए। उधर, मुरादनगर में अबूपुर गांव के गेट के सामने से लेकर वाहनों की कतारें सैंथली तक पहुंची हुई थीं। यहां दोनों तरफ वाहनों को करीब पांच किलोमीटर से भी अधिक लंबे जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ी। गंगनहर के पुल को पार करने में एक वाहन को एक घंटे से भी अधिक का समय लगा। दोपहर के समय बूंदाबांदी होने पर जाम के हालात और ज्यादा बदतर हो गए। जाम से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग गंगनहर पटरी होकर भी अपने गंतव्य तक पहुंचे। इस दौरान पुलिस यातायात व्यवस्था को बनाने में पूरी तरह नाकाम रही। जबकि लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बेबस लोग सिस्टम को कोसते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को लेकर अस्पतालों में जा रहे तीमारदारों को झेलनी पड़ी। इस बारे में सीओ मोदीनगर केपी मिश्रा ने बताया कि गणपति विसर्जन के चलते हाईवे पर यातायात व्यवस्था थोड़ी गड़बड़ा गई थी। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत की, इसी के चलते व्यवस्था थोड़ी नियंत्रण में भी रही।

chat bot
आपका साथी