लोनी में बाहर से आने वाले की संख्या हुई 153

बाहर से लोनी आने वालों की संख्या शुक्रवार को और बढ़ गई है। 21 अन्य लोग बृहस्पतिवार देर रात तक लोनी पहुंचे है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 07:38 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 06:04 AM (IST)
लोनी में बाहर से आने वाले की संख्या हुई 153
लोनी में बाहर से आने वाले की संख्या हुई 153

संवाद सहयोगी, लोनी : बाहर से लोनी आने वालों की संख्या शुक्रवार को और बढ़ गई है। 21 लोग बृहस्पतिवार देर रात तक लोनी पहुंचे है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

बाहर से आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बाहर से आने वालों में जमाती और अन्य प्रदेश के लोग शामिल है। बृहस्पतिवार दोपहर तक बाहर से आने वालों की संख्या 132 थी। जबकि देर रात यह संख्या बढ़कर 153 हो गई है। उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम ने बताया कि सभी का चेकअप कराया गया है। तीन को जिला अस्पताल और बाकी अन्य को आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना के आसरा फ्लैटों में आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वालों में कोई कोरोना संक्रमित नहीं है। सभी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी