Lockdown in Ghaziabad: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर चेकिंग के बाद गुजर रहे वाहन

Lockdown in Ghaziabad जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया है कि जिले में 55 घंटे तक यानी सोमवार सुबह पांच बजे तक शासन की गाइडलाइन के तहत तमाम गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 08:40 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 08:40 AM (IST)
Lockdown in Ghaziabad: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर चेकिंग के बाद गुजर रहे वाहन
Lockdown in Ghaziabad: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर चेकिंग के बाद गुजर रहे वाहन

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। Lockdown in Ghaziabad:  दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर और गाजियाबाद भी शुक्रवार रात 10 बजे से 55 घंटे के लिए लॉकडाउन शुरू हो चुका है। इसके तहत गाजियायाबाद-दिल्ली की सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी गईं। सिर्फ आकस्मिक व जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग आवाजाही कर रहेंगी। ऐसे में लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया है कि जिले में 55 घंटे तक यानी सोमवार सुबह पांच बजे तक शासन की गाइडलाइन के तहत तमाम गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। इस समयावधि में गाजियाबाद-दिल्ली की सभी सीमाएं सील रहेंगी। पुलिस बल तैनात रहेगा, इस दौरान सिर्फ आकस्मिक और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग सीमाओं से आवाजाही कर सकेंगे। ट्रेन व रेल से जुड़े मुसाफिर अपना टिकट दिखाकर आ जा सकेंगे। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया है कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

परेशान होंगे लोग

गाजियाबाद-दिल्ली एक दूसरे से जुड़ी है। यहां रहने वाले लोग दिल्ली में काम धंधा व नौकरी करते हैं और दिल्ली में रहने वाले यहां काम धंधा व नौकरी करते हैं। सीमाएं सील होने की वजह से दिल्ली में नौकरी करने वाले लोग यहां से नहीं जा सकेंगे। इससे उन्हें परेशानी होगी। वहीं, शुक्रवार शाम को यूपी गेट व भोपुरा सीमा पर वाहनों का दबाव रहा, लेकिन रात आठ बजे स्थिति बिल्कुल सामान्य हो गई। रात 10 बजे पुलिस ने बैरियर लगाकर सीमा सील कर दी है।

वृहद स्तर पर होगा सैनिटाइजेशन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए विभाग की ओर से दो अप्रैल से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। अब तक तीन हजार स्थानों पर सैनिटाइजेशन हो चुका है। शनिवार व रविवार को वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन किया जाएगा। दो पालियों में होने वाले सैनिटाजेशन में 10 गाड़ियों के साथ 80 कर्मचारी लगाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी