शादी करने जा रहा दूल्हा बराती समेत गिरफ्तार, पुलिस ने कार को किया सीज Ghaziabad News

Coronavirus Lockdown मेरठ से बरात लेकर आ रहे दूल्हे सहित सात लोगों को पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन की धारा में गिरफ्तार किया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 13 Apr 2020 01:27 PM (IST) Updated:Mon, 13 Apr 2020 03:17 PM (IST)
शादी करने जा रहा दूल्हा बराती समेत गिरफ्तार, पुलिस ने कार को किया सीज Ghaziabad News
शादी करने जा रहा दूल्हा बराती समेत गिरफ्तार, पुलिस ने कार को किया सीज Ghaziabad News

मुरादनगर (गाजियाबाद) [संजीव वर्मा]। लॉकडाउन का उल्लंघन करना दुल्हे और बरातियों को भारी पड़ गया। चोरी-छुपे दो कारों में सवार होकर मेरठ जा रहे दुल्हे सहित सात बरातियों को पुलिस ने दबोच लिया। सातों आरोपित मेरठ श्यामनगर में आयोजित निकाह कार्यक्रम में जा रहे थे। इनके कब्जे से दो अंगूठी और शादी का कार्ड बरामद हुआ है।

पुलिस ने दोनों कारों को सीज कर आरोपितों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने की धारा में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार दुल्हे की सोमवार को निकाह था।

कार सवारों ने खोली पोल

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन है। इस दौरान सामाजिक, धार्मिक कार्यों पर पाबंदी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि रविवार रात पुलिस रावली रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान दो कार आती दिखाई दी। पुलिस ने दोनों कारों को रोककर पूछताछ की। जिस पर कार सवारों ने बताया कि वह नूरगंज निवासी ताजूद्​दीन की बरात लेकर मेरठ श्यामनगर लिसाड़ी गेट जा रहे थे।

पुलिस द्वारा निकाह संबंधित अनुमति पत्र मांगा गया। जिस पर आरोपित द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कार से दो अंगूठी एवं शादी का कार्ड बरामद हुआ। मामले में दुल्हे ताजूद्​दीन, बराती वकील, कमरूदीन, महबूब, फय्याज, इकरामुद्​दीन, सलमान निवासी नूरगंज कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है।

रात में दुल्हन की होने वाली थी विदाई

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनकी कोशिश रात में मेरठ पहुंचकर सोमवार सुबह निकाह कार्यक्रम करने के बाद रात के अंधेरे में दुल्हन को लेकर लाने की थी। मामले में थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद शर्मा की ओर से आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। वहीं बरामद दोनों कारों को सीज कर दिया गया है।

बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान सामाजिक, धार्मिक समेत अन्य सभी कार्यक्रमों पर पाबंदी है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी