Ghaziabad: शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया दुष्कर्म, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी; आरोपित गिरफ्तार

एक कालोनी में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित पांच साल से महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। अब कुछ दिन पहले युवक की शादी हुई तो महिला ने विरोध किया।

By Anil TyagiEdited By: Publish:Thu, 25 May 2023 06:44 PM (IST) Updated:Thu, 25 May 2023 06:44 PM (IST)
Ghaziabad: शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया दुष्कर्म, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी; आरोपित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया दुष्कर्म, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी

मोदीनगर, जागरण संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित पांच साल से महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। अब कुछ दिन पहले युवक की शादी हुई तो महिला ने विरोध किया।

विरोध पर दी जान से मारने धमकी

इसपर आरोपित ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल परीक्षण भी पुलिस ने करा दिया है। एक कालोनी में रहने वाली महिला गृहणी हैं। उनके मुताबिक, पांच साल पहले उनकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। कुछ दिन बाद उनमें बातचीत शुरू हो गई। दोनों मिलने-जुलने लगे।

इसी बीच आरोपित महिला को एक होटल में लेकर गया। वहां नशीला पदार्थ देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर महिला को दुष्कर्म की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। उस समय युवक ने महिला से शादी करने का वादा किया। इसके बाद वह पांच साल तक लगातार उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला को यकीन था कि युवक उससे शादी कर लेगा।

महिला को घर से युवक ने भगाया

कुछ दिन पहले महिला किसी काम से मोदीनगर से बाहर गई। जब लौटी तो पता चला कि युवक की शादी हो गई है। उन्होंने युवक को काल की, लेकिन काल कनेक्ट नहीं हुई। गुस्सा होकर वे युवक के घर चली गई। आरोप है कि वहां युवक ने उन्हें गाली-गलौज कर घर से भगा दिया। कहा यदि फिर से यहां आई तो जान से मार देगा। उन्होंने युवक की मिन्नते की, लेकिन वह नहीं माना।

परेशान होकर उन्होंने मोदीनगर थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई। लिखित शिकायत देकर पुलिस को आपबीती सुनाई। मामले में एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपित अजय के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई है। महिला के बयान दर्ज करा गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी