यूपी गेट पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने से लोग परेशान

यूपी गेट पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन से लोग परेशान हैं। दूसरी तरफ रास्ता बंद होने के कारण लाखों वाहन चालक चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। गौड़ ग्रीन एवेन्यू मोहन नगर और भोपुरा पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

By Avinish MishraEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 07:24 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 07:24 PM (IST)
यूपी गेट पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने से लोग परेशान
रास्ता बंद होने के कारण लाखों वाहन चालक चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : यूपी गेट पर  बृहस्पतिवार को यहां टेंटों के आगे की सड़कें पूरी तरह से सूनी रहीं। लंगर भी खाली रहे। वहीं, दूसरी तरफ रास्ता बंद होने के कारण लाखों वाहन चालक चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। गौड़ ग्रीन एवेन्यू, मोहन नगर और भोपुरा पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

chat bot
आपका साथी