अज्ञात वाहन की टक्कर से कर्मचारी की मौत

मसूरी थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा देर रात 10 बजे डासना आरओबी पर हुआ। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Jun 2019 09:17 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jun 2019 09:17 PM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से कर्मचारी की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से कर्मचारी की मौत

जासं, गाजियाबाद : मसूरी थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा देर रात 10 बजे डासना आरओबी पर हुआ।

एसएचओ मसूरी प्रवीन कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह (40) के रूप में हुई है, जो मिशलगढ़ी में रहते थे। परिवार में पत्नी व तीन बेटे हैं, जो 8वीं, 9वीं व 10वीं क्लास में पढ़ते हैं। योगेंद्र पिलखुवा की एक बैग बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। देर रात वह फैक्ट्री से लौट रहे थे। डासना आरओबी पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पीछे से आ रहे उन्हीं के गांव के एक युवक ने राहगीरों की मदद से कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से परिजन उन्हें एमएमजी अस्पताल ले गए। शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि प्रवीन सड़क पर गिरने से प्रवीन के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी