आज से धर्मनगरी में बदल जाएगा मुरादनगर

संवाद सहयोगी, मुरादनगर : नर से नारायण बनने की कला सिखाने वाले जैन समाज के पंचकल्याणक महो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Feb 2018 07:09 PM (IST) Updated:Thu, 15 Feb 2018 07:09 PM (IST)
आज से धर्मनगरी में बदल जाएगा मुरादनगर
आज से धर्मनगरी में बदल जाएगा मुरादनगर

संवाद सहयोगी, मुरादनगर : नर से नारायण बनने की कला सिखाने वाले जैन समाज के पंचकल्याणक महोत्सव का आगाज शुक्रवार से होगा। छह दिन तक बहने वाली आस्था की इस धारा से नगर धर्मनगरी में बदल जाएगा। महोत्सव में देश के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु आस्था के इस महोत्सव में शामिल होंगे।

नगर के गंगनहर रोड स्थित जैन मंदिर पर शुक्रवार से पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 21 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में श्रद्धालुओं को नर से नारायण बनने की कला बताई जाएगी। जैन समाज के प्रभावक मूर्ति मुनि श्री नमोस्तु सागर जी महाराज महोत्सव में श्रद्धालुओं को बताएंगे कि आत्मा को परमात्मा कैसे बनाया जा सकता है। जैन समाज की सबसे बड़ी पूजा के रूप में मनाए जाने वाले पंचकल्याणक महोत्सव में बताया जाएगा कि किस प्रकार भगवान अपना रूप धारण करते हैं। महोत्सव में मेरठ, बुलंदशहर, शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद, रूड़की, कानपुर, कन्नौज, पानीपत समेत देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु भाग लेंगे। अनुमान जताया जा रहा है कि छह दिन चलने वाले इस महोत्सव में करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

chat bot
आपका साथी