पहले करते हैं काटने का इंतजार, फिर लगाते हैं कुत्तों को टीका

जागरण संवाददाता वसुंधरा टीएचए में कुत्तों के काटने की घटनाओं को लेकर नगर निगम गंभी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 07:59 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 07:59 PM (IST)
पहले करते हैं काटने का इंतजार, फिर लगाते हैं कुत्तों को टीका
पहले करते हैं काटने का इंतजार, फिर लगाते हैं कुत्तों को टीका

जागरण संवाददाता, वसुंधरा : टीएचए में कुत्तों के काटने की घटनाओं को लेकर नगर निगम गंभीर नहीं है। यहां पहले कुत्तों के काटने का इंतजार किया जाता है, बाद में कुत्तों का बंध्याकरण व टीका लगवाने की कार्रवाई की जाती है। टीएचए में एक सप्ताह में पांच लोगों को कुत्तों ने काट लिया। जब इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ, तो वसुंधरा सेक्टर एक एलआइजी से पीएफए की टीम ने तीन कुत्तों को पकड़कर शेल्टर भिजवाया। टीका लगवाने के बाद कुत्तों को फिर से सोसायटी में छोड़ दिया गया। निगम ने पीएफए को कुत्तों को पकड़ने का ठेका दिया हुआ है।

लगातार कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने की वजह से लोग नगर निगम से कुत्तों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. अनुज से शिकायत की। इसके बाद पीएफए की टीम गाड़ी लेकर सोसायटी पहुंची। यहां से तीन कुत्तों को पकड़कर निगम शेल्टर में ले जाया गया। यहां पर कुत्तों को टीका लगाया। इस दौरान कुत्तों को पकड़ने के विरोध में एक डाग लवर ने हंगामा किया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने उसे समझाकर शांत कराया। कुत्ते के काटने की घटनाएं इंदिरापुरम सहित अन्य क्षेत्रों में भी हुई है। अभी वहां पर इस संबंध में नगर निगम ने कार्रवाई नहीं की है। लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश है। कुत्ते के काटने पर हमने विरोध प्रदर्शन किया था। लगातार शिकायत करने के बाद कुत्तों को पकड़ा गया। यह कार्रवाई पहले हो जानी चाहिए थी।

- कैलाश चंद्र शर्मा, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए कुत्तों के काटने के बाद ही नगर निगम को टीका लगाने की याद आती है। कुत्ते रोज काट रहे हैं। कुत्तों की समस्या को जल्द हल किया जाना चाहिए।

-जेपी सिंह, उपाध्यक्ष आरडब्ल्यूए

कुत्तों के काटने की शिकायत मिली थी। आज कुत्तों को पकड़वाकर टीका लगवाया और बंध्याकरण कराया गया है।

- डा. अनुज, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी

chat bot
आपका साथी