थाने से दो सौ मीटर दूरी पर होटल संचालक पर चलाई गोली

इंदिरापुरम थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर होटल संचालक पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने गोली चला दी। गनीमत रही की गोली पीड़ित के कोहनी को छूती हुई निकल गई। घायल अवस्था में पीड़ित को मोहन नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली चलने के बाद चौराहे पर भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश ¨लक रोड की ओर फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों से इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 09:06 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 09:06 PM (IST)
थाने से दो सौ मीटर दूरी पर होटल संचालक पर चलाई गोली
थाने से दो सौ मीटर दूरी पर होटल संचालक पर चलाई गोली

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद): इंदिरापुरम थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर होटल संचालक पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने गोली चला दी। गनीमत रही की गोली पीड़ित के कोहनी को छूती हुई निकल गई। घायल अवस्था में पीड़ित को मोहन नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली चलने के बाद चौराहे पर भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश ¨लक रोड की ओर फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों से इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

¨लक रोड थानाक्षेत्र के रामप्रस्थ में गौरव सभरवाल परिवार के साथ रहते हैं। वह मोहन नगर स्थित व‌र्ल्ड स्क्वायर मॉल में व‌र्ल्ड स्क्वायर होटल के संचालक और मैने¨जग डायरेक्टर हैं। सोमवार को गौरव अपने जीजा राहुल भल्ला के साथ इंदिरापुरम के इरोज मॉल गए हुए थे। शाम करीब चार बजे गौरव और राहुल कार से अपने होटल लौट रहे थे। इंदिरापुरम थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर बुद्ध चौक के पास पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने गौरव पर गोली चला दी। गोली गौरव के दाएं हाथ के कोहनी को छूती हुई निकल गई। गौरव ने हिम्मत दिखाते हुए कार आगे बढ़ा दी। इससे बदमाश दूसरी गोली नहीं चला सके। वारदात को अंजाम देकर मोटरसाइकिल सवार दोनों बदमाश ¨लक रोड की ओर तेज रफ्तार से फरार हो गए। गौरव ने इंदिरापुरम थाने की तरफ अपनी कार मोड़ दी। राहुल ने गौरव को मोहन नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गौरव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। चौराहे पर मची भगदड़

भरे चौराहे पर गोली चलने से लोगों में भगदड़ मच गई। गोल अपने वाहन लेकर वहां से भाग खड़े हुए। गनीमत रही की गौरव ने पहली गोली चलते ही कार तेज रफ्तार से दौड़ा दी। इससे बदमाशों को और गोली चलाने का मौका नहीं मिला। गौरव को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद राहुल ने इंदिरापुरम थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत दी।

पुलिस को शक, रंजिश में चलाई गोली : एसपी सिटी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। पीड़ित के खिलाफ दिल्ली निवासी एक युवक ने रुपयों के लेनदेन के विवाद के बाद वर्ष 2017 में एफआइआर दर्ज कराई थी। मामला उससे जुड़ा भी हो सकता है। उधर, पीड़ित ने बताया कि ओवरटेक कर बदमाश ने उन पर सीधे गोली चला दी। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहना था, ऐसे में बदमाशों का चेहरा नहीं पहचान सके। हो सकता है कि बदमाश लूट का प्रयास कर रहे हों। गौरव के गाड़ी नहीं रोकने पर उन्होंने गोली चलाई हो। पुरानी रंजिश और लूट दोनों कोणों पर पुलिस जांच कर रही है।

मॉल से ही पीछे लगे थे बदमाश

गौरव के जीजा राहुल ने खिलाफ इंदिरापुरम थाने में जानलेवा हमला करने की शिकायत दी है। गौरव इरोज मॉल से मोहन नगर जा रहे थे। पुलिस अंदेशा जता रही है कि गोली चलाने वाले बदमाश मॉल से ही पीछा कर रहे थे। पुलिस मॉल से लेकर घटनास्थल तक रास्ते में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है। जिससे गोली चलाने वाले बदमाशों का सुराग मिल सके।

मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से पूछताछ और सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

- श्लोक कुमार, एसपी सिटी

chat bot
आपका साथी