सहेली के भाई पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप

दिल्ली की विधवा ने सहेली के भाई पर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाया है। थाने में सुनवाई नहीं होने पर एसएसपी को दी शिकायत में पीड़िता ने सहेली व उसकी मां की मिलीभगत बताई है। सीलमपुर की एक कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक उसका इलाज जीबी पंत अस्पताल में चल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 07:28 PM (IST)
सहेली के भाई पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप
सहेली के भाई पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप

जासं, गाजियाबाद : सीलमपुर की एक कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक उसका इलाज जीबी पंत अस्पताल में चल रहा था। यहीं पर गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला भी आती थी। अस्पताल में मुलाकात के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। 14 मार्च को वह सहेली के घर गाजियाबाद आई। आरोप है कि सहेली उसे कमरे में बंद कर चली गई और उसके भाई ने आकर महिला से दुष्कर्म किया। बाहर निकलकर उन्होंने विरोध किया तो सहेली व उसकी मां ने मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर सूचना दी और स्थानीय चौकी पर जाकर शिकायत दी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर उन्हें भगा दिया। सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी है।

chat bot
आपका साथी