बांग्लादेशी महिला ने लगाया पासपोर्ट व बीजा गायब करने का आरोप

बांग्लादेशी महिला ने तुलसी निकेतन में रहने वाले एक दंपती पर पासपोर्ट बीजा व अन्य सामान लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है। बांग्लादेश की रहने वाली रूना बेगम 30 वर्ष ने रविवार सुबह साहिबाबाद थाना पुलिस को बताया कि करीब माह भर पहले वह वैध बीजा व पासपोर्ट के साथ भारत आईं। कोलकाता होते हुए बंगलूरू में रहने वाली अपनी भतीजी के पास गईं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 10:15 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 06:18 AM (IST)
बांग्लादेशी महिला ने लगाया पासपोर्ट व बीजा गायब करने का आरोप
बांग्लादेशी महिला ने लगाया पासपोर्ट व बीजा गायब करने का आरोप

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : बांग्लादेशी महिला ने तुलसी निकेतन में रहने वाले एक दंपती पर पासपोर्ट, बीजा व अन्य सामान लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

बांग्लादेश की रहने वाली रूना बेगम 30 वर्ष ने रविवार सुबह साहिबाबाद थाना पुलिस को बताया है कि करीब माह भर पहले वह वैध बीजा व पासपोर्ट के साथ भारत आईं थी। कोलकाता होते हुए बेंगलूरू में रहने वाली अपनी भतीजी के पास गई और फिर वहां से जयपुर पहुंची। जयपुर में उनकी मुलाकात साहिबाबाद के तुलसी निकेतन में रहने वाले एक दंपती से हुई। दंपती ने उन्हें ब्यूटी पार्लर का काम दिलाने का झांसा देकर तुलसी निकेतन बुलाया। तीन दिन पहले वह दंपती के पास तुलसी निकेतन आई। उन्होंने आरोप लगाया है कि रविवार सुबह दंपती ने उनके बैग से पासपोर्ट, बीजा व अन्य कागजात लेकर फरार हो गए है। जांच के बाद होगी कार्रवाई : पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की दो पहलुओं से जांच कर रही है। एक रूना बेगम के आरोपों को सही मानकर दंपती के बारे में पता लगा रही है। दूसरा रूना बेगम के बारे में जानकारी जुटा रही है कि उसके आरोप में कितनी सच्चाई है। जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दंपती की तलाश की जा रही है। आरोप लगाने वाली बांग्लादेशी महिला के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. आरके मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद।

chat bot
आपका साथी