मुरादनगर से भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी

जागरण संवाददाता, मोदीनगर : मुरादनगर से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए अजीत पाल त्यागी को राजनीति विर

By Edited By: Publish:Mon, 16 Jan 2017 09:02 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jan 2017 09:02 PM (IST)
मुरादनगर से भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी
मुरादनगर से भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी

जागरण संवाददाता, मोदीनगर :

मुरादनगर से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए अजीत पाल त्यागी को राजनीति विरासत में मिली है। अजीत पाल त्यागी का जन्म एक जुलाई 1973 को हुआ। वकालत की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने 2010 में राजनीति में कदम रखा तथा मुरादनगर क्षेत्र के गांव भनैड़ा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता। इतना ही नहीं, वर्ष 2013 में जिला पंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव में उन्होंने निर्विरोध जीत हासिल कर राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया था। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए तथा कांग्रेस के प्रदेश सचिव का पद उन्हें दिया गया। डेढ़ माह पूर्व उन्होंने लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

अजीत पाल त्यागी को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता राजपाल त्यागी मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से छह बार निर्दलीय, कांग्रेस, सपा एवं बसपा से विधायक चुने जा चुके हैं। वे सपा व बसपा की सरकारों में केबिनेट मंत्री भी रहे हैं। अजीत पाल त्यागी को राजपाल त्यागी का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता रहा है।

chat bot
आपका साथी