ग्रामीणों ने पालिका कार्यालय पर किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, लोनी : विकास नगर गांव के लोगो ने पालिका अधिकारियों पर विकास कार्यो में भेद-भाव का आरोप

By Edited By: Publish:Tue, 07 Jul 2015 08:42 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2015 08:42 PM (IST)
ग्रामीणों ने पालिका कार्यालय पर किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, लोनी : विकास नगर गांव के लोगो ने पालिका अधिकारियों पर विकास कार्यो में भेद-भाव का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11 बजे विकास नगर गांव के दर्जनों लोग पालिका कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। लोगों का कहना था कि पालिका ठेकेदार ने इंटरला¨कग टाइल्स लगाने के कार्य को तीन माह से अधर में छोड़ा हुआ है। इससे लोगो को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पालिका पर विकास कार्यो मे भेद-भाव करने का भी आरोप लगाया। बाद में अधिशासी अधिकारी ने समस्या का समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए।

chat bot
आपका साथी