101 मरीजों की अस्पताल से की गई छुट्टी, सक्रिय मरीज 989

सोमवार को 58 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 09:56 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 06:04 AM (IST)
101 मरीजों की अस्पताल से की गई छुट्टी, सक्रिय मरीज 989
101 मरीजों की अस्पताल से की गई छुट्टी, सक्रिय मरीज 989

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : सोमवार को 101 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई । अब तक कुल 4855 मरीज ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मरीज 989 रह गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को कुल 58 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित होने वालों को राजेंद्र नगर, एसआरएम मोदीनगर और संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोविड एल-3 संतोष अस्पताल में तीन संक्रमितों को भर्ती कराया गया है। नए संक्रमितों में से करीब 13 लोग पहले से ही निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाते हुए होम क्वारंटाइन और जांच की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा 19 मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है। चार गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित

सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक चार गर्भवती महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। सभी को कोविड एल-2 संयुक्त अस्पताल संजयनगर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दो परिवारों के आठ लोग भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनको कोविड एल-1 राजेंद्र नगर में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि रैपिड एंटीजन टेस्ट से कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

chat bot
आपका साथी