साफ्टवेयर बंद, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पर ब्रेक

दो दिन से जारी नहीं हो पा रहे प्रमाण पत्र आवेदक परेशान तकनीकी समस्या से 500 से अधिक आवेदन हुए लंबित

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 06:00 AM (IST)
साफ्टवेयर बंद, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पर ब्रेक
साफ्टवेयर बंद, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पर ब्रेक

फीरोजाबाद, जासं, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम में आवेदकों की लंबी कतार लगी है। हर रोज दो-तीन सौ तक आवेदन आ रहे हैं। ऐसे में साफ्टवेयर बंद होने के कारण अधिकारी, कर्मचारियों के साथ आवेदकों की मुश्किल बढ़ गई है।

नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। पूर्व में जहां हर रोज तीन से चार दर्जन आवेदन आते थे, उसकी संख्या बढ़कर 200 से 300 तक पहुंच गई है। नगर निगम द्वारा पूर्व में ई-डिस्ट्रिक सॉफ्टवेयर के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए जा रहे थे। शासन के आदेश के बाद अब सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) साफ्टवेयर के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। तकनीकी खराबी के चलते गुरुवार से सॉफ्टवेयर अचानक बंद हो गया, जिससे दो दिन से प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। सॉफ्टवेयर बंद होने के कारण करीब 500 आवेदन लंबित हो चुके हैं। दो दिन से प्रमाण पत्र न बनने के कारण नगर निगम के चक्कर काटने को मजबूर हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि साफ्टवेयर दो-तीन दिन बाद ही चालू हो सकेगा। तब तक लंबित आवेदनों की संख्या एक हजार से ऊपर पहुंच जाएगी।

दो दिन में लंबित आवेदनों की स्थिति

-तिथि जन्म मृत्यु

-छह फरवरी 265 10

-सात फरवरी 210 15

-कुल 475 25

chat bot
आपका साथी