फीस वृद्धि के विरोध में सवर्ण संगठन ने किया धरना प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, टूंडला: प्राइवेट स्कूलों में हर साल की जा रही बेतहाशा फीस वृद्धि के विरोध में बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Mar 2018 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 28 Mar 2018 07:48 PM (IST)
फीस वृद्धि के विरोध में सवर्ण संगठन ने किया धरना प्रदर्शन
फीस वृद्धि के विरोध में सवर्ण संगठन ने किया धरना प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, टूंडला: प्राइवेट स्कूलों में हर साल की जा रही बेतहाशा फीस वृद्धि के विरोध में बुधवार को सवर्ण संगठन के पदाधिकारियों ने सुभाष चौराहे पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रशासन से जांच कराकर स्कूल संचालकों के विरुद्ध कार्रवाही की मांग की।

बुधवार को सवर्ण संगठन के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पाल तोमर व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा उपाध्याय के नेतृत्व में सुभाष चौराहे पर प्राइवेट स्कूल संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई को अनशन पर बैठ गए। आरोप लगाया कि प्राइवेट स्कूल संचालक हर साल मनमाने तरीके से फीस वृद्धि कर रहे हैं। कॉपी व किताबों को ¨प्रट रेट पर बेचा जा रहा है, डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। जिसके लिए समान पाठ्यक्रम लागू होना आवश्यक है। छात्रों को लाने व ले जाने के लिए पुराने व जर्जर वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे बच्चों की जान को खतरा है। अधिकांश स्कूलों में कम वेतन पर अशिक्षित शिक्षक रखे गए हैं। इससे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। फीस वृद्धि के कारण मध्यम वर्ग के लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिला पा रहे हैं, जबकि सरकार की मंशा हर बच्चे को शिक्षित बनाने की है। प्रतिभा उपाध्याय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही प्रशासन ने स्कूलों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगाया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। कार्रवाई न होने तक अनशन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में दिग्विजय ¨सह, रामबाबू पवार, रामबृज पाठक, नत्थीलाल शर्मा, मुकेश शर्मा, मिश्रीलाल बघेल, दीपक ¨सह, अंसुमन ¨सह, जितेन्द्र पाल ¨सह, पप्पू पहलवान, अशोक जैन, विजय तोमर, विशाल जैन, ¨बटू दीक्षित आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी