गणेश पंडाल में मां काली की झांकी ने मन मोहा

फीरोजाबाद जागरण संवाददाता। शहर में हर तरफ गणेश महोत्सव की धूम है। पंडालों में तरह तरह के धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। विभव नगर में गुरुवार की रात मां काली के नवदुर्गा स्वरूपों की झांकी देखने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अन्य स्थानों पर भागवत कथा और राधाष्टमी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 06:20 AM (IST)
गणेश पंडाल में मां काली की झांकी ने मन मोहा
गणेश पंडाल में मां काली की झांकी ने मन मोहा

फीरोजाबाद, जागरण संवाददाता। शहर में हर तरफ गणेश महोत्सव की धूम है। पंडालों में तरह तरह के धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। विभव नगर में गुरुवार की रात मां काली के नवदुर्गा स्वरूपों की झांकी देखने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अन्य स्थानों पर भागवत कथा और राधाष्टमी का आयोजन किया गया।

गणेश पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है। अधिकांश जगह सुबह सात से आठ बजे के बीच गजानन की आरती और प्रसाद वितरित होता है। विभव नगर गणेश महोत्सव समिति द्वारा सजाए गए पंडाल में गुरुवार की रात दिल्ली से आए कलाकारों ने मां काली के स्वरूपों की झांकी सजाई। धार्मिक गीतों पर स्वरूपों द्वारा की गई नृत्य लीला ने हर किसी को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम देर रात तक चला। कोटला रोड पर सोहन मार्केट मित्र मंडल द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में भागवत कथा चल रही है। इसमें नवदा भक्ति, भक्त प्रहलाद और वामन अवतार की कथा का वर्णन किया गया। इसके बाद राम जन्म की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। अश्वनी चतुर्वेदी, कपिल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कई पंडालों में राधाष्टमी मनाई गई।

------

सड़कों पर गूंजा गणपति बप्पा मोरया, उड़ा गुलाल

टूंडला: गणेश महोत्सव के चौथे दिन प्रतिमाओं को नगर भ्रमण के बाद विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान राहें गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान रहीं। श्रद्धालुओं ने खूब गुलाल उड़ाया। शुक्रवार सुबह से ही पंडालों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। दोपहर बाद प्रतिमाओं को ढोल नगाड़ों के साथ गाड़ी में विराजमान कर विसर्जन के लिए मोहम्मदाबाद ले जाया गया। जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया। रेलवे कॉलोनी, लाइनपार, धोबी घाट, टूंडली, एटा रोड, आगरा रोड समेत गांवों से भी गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। देर रात्रि तक विसर्जन का दौर जारी रहा।

chat bot
आपका साथी