बेटी के प्रेमी ने सुखदेवी की हत्या कर लूटा था घर

फीरोजाबादजागरण संवाददाता। रामगढ़ में अकेले घर में रहने वाली वृद्धा को उसकी बेटी के प्रेमी ने ही मौत के घाट उतारा था। जमीन बेचने से मिला पैसा लूटने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया। रिश्तों को खंगालती हुई पुलिस हत्यारोपित तक पहुंच गई और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लूटे गए दो लाख रुपये भी बरामद कर लिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Jul 2019 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 06:19 AM (IST)
बेटी के प्रेमी ने सुखदेवी की हत्या कर लूटा था घर
बेटी के प्रेमी ने सुखदेवी की हत्या कर लूटा था घर

फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। रामगढ़ में अकेले घर में रहने वाली वृद्धा को उसकी बेटी के प्रेमी ने ही मौत के घाट उतारा था। जमीन बेचने से मिला पैसा लूटने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया। रिश्तों को खंगालती हुई पुलिस हत्यारोपित तक पहुंच गई और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लूटे गए दो लाख रुपये भी बरामद कर लिए।

उत्तम नगर में रहने वाली 62 वर्षीय सुखदेवी की लाश ताला बंद घर से बरामद हुई थी। चारपाई पर पड़े शव के गले में फंदा था और सामान भी बिखरा था। पूछताछ में पता चला कि एक सप्ताह पहले सुखदेवी ने मैनपुरी का अपना खेत बेचा था। उसकी छोटी बेटी पूजा रजिस्ट्री कराने के लिए साथ गई थी और फिर वहां से वापस नहीं लौटी। एसएसपी सचिद्र पटेल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि वृद्धा की हत्या उसकी छोटी बेटी पूजा के प्रेमी अमर बाबू पुत्र रामदयाल जाटव निवासी नगला मदारी ने की थी। पूजा के माध्यम से उसे जमीन बिकने की जानकारी हुई थी। इसके बाद वह उसे दिल्ली छोड़ आया। वहां से लौटकर अपने तहेरे भाई विक्रम उर्फ बंटू निवासी टापा कला और मामा अंतराम निवासीगण टापा कला उत्तर थाना के साथ मिलकर साजिश रची। वृद्धा अमर को जानती थी और उसका आना-जाना भी था, इसलिए उसके लिए दरवाजे खोल दिए। एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपितों से दो लाख कैश और एक जोड़ी पायल बरामद हुई है। रामगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों को गिरफ्तार कर कैश बरामद कर लिया। वार्ता में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ इंदुप्रभा सिंह भी मौजूद रहे।

- पूजा के रिश्तों से मिला पुलिस को सुराग

पहले दिन की तफ्तीश में पुलिस को पता चला कि चार दिन पहले रात आठ बजे तीन लोग सुखदेवी के घर आए थे। बाहर से एक युवक ने अनिल नाम बताकर आवाज दी। इसके बाद घर का दरवाजा खुला था। शक के दायरे में आई बेटी के रिश्तों को पुलिस ने खंगालना शुरू किया तो पता चला कि पूजा का एक प्रेमी है। पति को छोड़ने के बाद वह कभी उसके साथ दिल्ली तो कभी अपनी मां के साथ रहती थी। पुलिस प्रेमी तक पहुंची और मामला खुल गया।

chat bot
आपका साथी