महापर्व के रूप में मनाएं मतदान दिवस, निकाली रैली

फीरोजाबाद जासं। टूंडला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा श्रीनगर व जोरी गढ़ी में जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। वहीं शिकोहाबाद में स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 10:41 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2019 06:25 AM (IST)
महापर्व के रूप में मनाएं मतदान दिवस, निकाली रैली
महापर्व के रूप में मनाएं मतदान दिवस, निकाली रैली

जेएनएन, फीरोजाबाद: टूंडला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा श्रीनगर व जोरी गढ़ी में जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। वहीं शिकोहाबाद में स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान का संदेश दिया।

एनएसएन की रैली में लोक नागरिक कल्याण समिति सचिव सत्येंद्र जैन और एसआरके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीपीएस राठौर ने संयुक्त रूप से कहा कि मतदान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। 23 अप्रैल को महापर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। जब हम मतदान करने जाएंगे तभी साफ-सुथरी सरकार बना सकेंगे। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान आवश्यक है। हमें बिना लोभ लालच के वोट देना चाहिए, यही हमारी नीति व धर्म है। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार जैन, रंगेश कुमार उपाध्याय, गोकुल चंद गौतम, अमित उपाध्याय, आलोक मनोज, कौशल शर्मा, अशोक, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।

शिकोहाबाद में नपा परिषद के ईओ रामपाल यादव ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ब्लूमिग बड्स पब्लिक स्कूल से शुरू हुई जो मेला बाग, जसलई रोड, मुहल्ला शम्भू नगर सहित कई मुहल्ले से होकर गुजरी।

बच्चे जन जन का यह अधिकार, वोट डालना अबकी बार जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। ईओ ने कहा कि मतदान करना सभी का अधिकार है। सभी को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना जरूरी है। विद्यालय प्रबंधक राज पचौरी, हृदयराम यादव, नानक चंद्र, राहुल यादव, बबलू पचौरी, नीलम, विजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी