अटलजी के सपने को साकार कर रही भाजपा सरकार-दयाशंकर

मंगलवार को धूमधाम से मनाया पार्टी का 41वां स्थापना दिवस पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष का सुना संबोधन पार्टी का फहराया झंडा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 06:34 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 06:34 AM (IST)
अटलजी के सपने को साकार कर रही भाजपा सरकार-दयाशंकर
अटलजी के सपने को साकार कर रही भाजपा सरकार-दयाशंकर

फोटो- आठ, नौ

संवाद सहयोगी, फीरोजाबाद: मंगलवार को भाजपा का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और जिले के प्रभारी दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार कर रही है। इस मौके पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन सुना। पार्टी कार्यालय के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया।

सुबह दस बजे पदाधिकारियों ने जिला पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया। इसके बाद एलईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन को सुना। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी दयाशंकर सिंह ने कहा कि पार्टी शून्य से शिखर पर पहुंची है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जो सपना देखा था, उसको भाजपा सरकार पूरा करने का कार्य कर रही है। सांसद डा. चंद्रसेन जादौन, सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि भारत एक श्रेष्ठ देश है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टापा खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में मेयर नूतन राठौर ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अमूल्य त्याग, प्रेरणादायी नेतृत्व और कठिन परिश्रम से पार्टी को ऊंचाई पर पहुंचाया है। विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने नारखी, विधायक डा. मुकेश वर्मा ने शिकोहाबाद, विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी ने जसराना में पार्टी का झंडा फहराया। वहीं जिला मीडिया प्रभारी एवं एसए ब्लड डोनेट क्लब अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री अविनाश सिंह भोले, राजीव गुप्ता, डा. राकेश गौतम, दीपक राजौरिया, धर्मेद्र तेनगुरिया, वृंदावन लाल गुप्ता, आनंद अग्रवाल, हेमन्त गुप्ता, केशव देव शंखवार, सतेंद्र भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी