लैपटॉप चाहिए तो 15 दिन में प्रस्ताव कराएं

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : ग्राम पंचायत सशक्तीकरण योजना में अब ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधि

By Edited By: Publish:Mon, 25 May 2015 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2015 06:34 PM (IST)
लैपटॉप चाहिए तो 15 दिन में प्रस्ताव कराएं

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : ग्राम पंचायत सशक्तीकरण योजना में अब ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों को हाईटेक किया जा रहा है। विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं ई-गर्वनेंस को बढ़ावा देने के लिए ये अधिकारी जल्द ही शासन, प्रशासन की हाईटेक व्यवस्था से जुड़ेंगे।

जिले में ई-गर्वनेंस की व्यवस्था लागू की जा रही है। जिससे लोगों को जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण एवं राशन कार्ड जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए ब्लॉक और जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं रहेगी। इसके लिए गांव और गांववासियों का लेखाजोखा रखने वाले पंचायत सचिव एवं लेखपालों को इंटरनेट के जरिए एक व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में आयुक्त ग्राम्य विकास ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

जिसमें कहा गया है कि वे लैपटॉप खरीदने के लिए ग्राम सभा की बैठक बुलाकर 15 दिन के अंदर प्रस्ताव पारित कर लें। इसके बाद जिला स्तर पर लैपटॉप की संख्या का निर्धारण होकर शासन को लैपटॉप की आपूर्ति की डिमांड भेजी जाएगी।

एका को मिले 10 लैपटॉप

इधर विकास कार्यो एवं प्राकृतिक संसाधनों में पिछड़े तीन ब्लॉकों में मनरेगा योजना में दस दस लैपटॉप की आपूर्ति शुरू हो गई है। एका ब्लॉक में दस लैपटॉप पहुंच गए हैं। जबकि जसराना और हाथवंत ब्लॉक में भी जल्द ही आपूर्ति होगी। हालांकि लैपटॉप किन पंचायत सचिवों को मिलेंगे ये अभी तय नहीं हुआ है।

chat bot
आपका साथी