पांच किलो गांजा समेत दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

संवाद सूत्र मलवां (फतेहपुर) मलवां पुलिस ने भदवा के समीप से शुक्रवार प्रात दो गांजा तस्करों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 05:46 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 05:46 PM (IST)
पांच किलो गांजा समेत दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
पांच किलो गांजा समेत दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

संवाद सूत्र, मलवां (फतेहपुर) : मलवां पुलिस ने भदवा के समीप से शुक्रवार प्रात : दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। तस्करों के पास से पुलिस ने पांच किलो 500 ग्राम गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

मलवां एसओ अरविद कुमार सिंह के नेतृत्व में दारोगा सत्यदेव गौतम व दारोगा अरविद यादव के साथ प्रात : हाईवे पर वाहनों की चेकिग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भदवा के पास दबिश देकर धर्मवीर सिंह निवासी मोहनखेड़ा थाना कल्यानपुर व रामकुमार उर्फ महंगू निवासी हसनापुर सानी था मलवां को गिरफ्तार कर लिया। एसओ अरविद कुमार सिंह ने बताया कि दोनो गांजा तस्करों से झोले में साढ़े पांच किलो गांजा बरामद किया गया है जो बांदा से लाकर यहां चोरी छिपे बिक्री करते थे जिनसे पूछताछ की जा रही है इसके बाद कोर्ट भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी