बाढ़ व बरसात से प्रभावित स्कूलों की बदलेगी तस्वीर

जागरण संवाददाता फतेहपुर बाढ़ और बरसात से प्रभावित होने वाले स्कूलों की सूची शासन ने तल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2020 06:10 AM (IST)
बाढ़ व बरसात से प्रभावित स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
बाढ़ व बरसात से प्रभावित स्कूलों की बदलेगी तस्वीर

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : बाढ़ और बरसात से प्रभावित होने वाले स्कूलों की सूची शासन ने तलब की है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिले मे एक सैकड़ा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। यह विद्यालय खास कर गंगा और यमुना की कटरी में हैं। बाढ़ के चलते इन इलाकों में पानी भर जाता है। जिससे इनके विद्यालयों की दशा खासी खराब हो जाती है।

बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव ने जिले में बाढ़ और बरसात से प्रभावित स्कूलों की सूची तलब की गई है। बिदकी तहसील के गंगा कटरी के इलाकों में बिदकी फार्म, बेरीनारी, कालीकुंडी तो यमुना तलहटी के गांव पल्टू का पुरवा आदि गांवों में खुले परिषदीय विद्यालयों में बाढ़ का पानी घेर लेता है। पानी भर जाने के चलते पहले से ही जिम्मेदार सामान आदि सुरक्षित जगह में रखवाते हैं। यह क्रम हर साल बरसात से पहले दोहराया जाता है। शासन के दिशा निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से सूची बनाई जा रही है। वहीं जानकारों ने बताया कि इन विद्यालयों को संभवत: आपरेशन कायाकल्प के तहत सुधारने की तैयारी होगी। प्राथमिकता के आधार पर इन विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा।

बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसी विद्यालयों की सूची खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से तैयार की जा रही है। सूचीबद्ध विद्यालयों का क्या होगा इसकी जानकारी नहीं है। शासन को जल्द ही सूची भेज दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी