अफसरों को खेल प्रतिभा दिखाने का मौका, छह को होगा ट्रायल

प्रतिभा का मिला मौका

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Aug 2022 04:01 AM (IST) Updated:Tue, 02 Aug 2022 04:01 AM (IST)
अफसरों को खेल प्रतिभा दिखाने का मौका, छह को होगा ट्रायल
अफसरों को खेल प्रतिभा दिखाने का मौका, छह को होगा ट्रायल

अफसरों को खेल प्रतिभा दिखाने का मौका, छह को होगा ट्रायल

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : जिला और ब्लाक स्तर पर तैनात अफसरों को खेल प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया है। वह छह अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले ट्रायल में भाग ले सकते हैं। अफसरों के लिए टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, टेबल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, कुश्ती, क्रिकेट व हाकी जैसे खेल निर्धारित है। जिला ट्रायल में पास होने वाले प्रतिभाओं को मंडल और स्टेट के लिए चयनित किया जाएगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिताएं सिविल सर्विस ट्रायल चयन के नाम से कराई जा रही है। पहला चरण जिले और दूसरा चरण मंडल स्तर पर होगा। जो प्रतिभाएं जिला व मंडल पास करेंगी उन्हें स्टेट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा। जहां जीतने पर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के दौरान अफसरों को ड्यूटी में माना जाएगा। इस प्रतियोगिता में परिषद, बोर्ड, निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मचारी व अध्यापक तथा सहायक अध्यापक प्रतिभाग नहीं कर सकते हैं। चयन से पहले प्रतिभागी को अपना व विभाग को पूरा विवरण देना होगा।

chat bot
आपका साथी