नर सेवा नारायण सेवा का पाठ पढ़ा गई जशोदा बेन

जागरण संवाददाता फतेहपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन शनिवार को जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगी। पतित पावनी गंगा के उत्तरवाहिनी गंगाघाट भिटौरा में आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। साथ ही भृगुमुनि की तपस्थली के पौराणिक इतिहास की जानकारी लेंगी। प्रधानमंत्री की पत्नी के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है तो कार्यक्रमों के आयोजकों में गजब का उत्साह है। प्रधानमंत्री की पत्नी की एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए लोग जुगत लगा रहे हैं। श्रीमती बेन के शुक्रवार की देररात ही पहुंच जाने की संभावना है। तपस्वी नगर में रात्रि विश्राम के बाद वह शनिवार को सुबह 9 बजे गंगा आरती 11 बजे हरिहरगंज के अमरमान सिंह पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लेंगी। इसके बाद समाजसेवी अशोक तपस्वी के आवास पर में आयोजित शव वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 11:47 PM (IST)
नर सेवा नारायण सेवा का पाठ पढ़ा गई जशोदा बेन
नर सेवा नारायण सेवा का पाठ पढ़ा गई जशोदा बेन

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन नर सेवा-नारायण सेवा का पाठ पढ़ा गई। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों से मिलकर समाज बनता है और समाज को बनाने में सबकी सहभागिता जरूरी है। शनिवार को जिले में आयोजित एक कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। वहीं अयोध्या पर फैसले के कारण कई अन्य कार्यक्रम निरस्त हो गए और देर शाम लखनऊ के लिए रवाना हो गई। श्रीमती बेन ने समाजसेवी अशोक तपस्वी की गोवर्धन परियोजना का फीता काटकर शुभारंभ किया, इस मौके पर उन्होंने एक शव वाहन जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

बांदा सागर मार्ग के तपस्वी स्टेट में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में जनपद व गैर जनपद की हस्तियों को सम्मानित किया गया। साहित्य क्षेत्र के डॉ. ओपी अवस्थी, डॉ. चंद्र कुमार पांडेय, शिव शरण सिंह अंशुमाली, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. वीके चौधरी, शिक्षा में नीलम भदौरिया सहित एक सैकड़ा से ज्यादा लोगों को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी