'कांग्रेस से ही हर वर्ग का भला संभव'

जासं फतेहपुर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बुलेट चौराहा में शनिवार को प्रदेश नेतृत्व की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:51 PM (IST)
'कांग्रेस से ही हर वर्ग का भला संभव'
'कांग्रेस से ही हर वर्ग का भला संभव'

जासं, फतेहपुर : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बुलेट चौराहा में शनिवार को प्रदेश नेतृत्व की ओर से नियुक्त प्रदेश सचिव रामविशाल प्रजापति पहुंचे। पार्टीजन से संगठनात्मक मजबूती और विधानसभा चुनाव की तैयारियों की मंत्रणा की। कांग्रेसियों ने प्रदेश सचिव का गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत किया।

प्रजापति समाज के लोगों को संबोधित करते हुए नव नियुक्त प्रदेश सचिव ने कहाकि आजादी के बाद से आज तक किसी भी दल भाजपा, सपा, बसपा ने उचित भागेदारी नही दी है। सभी दलों ने मात्र एक एक टिकट देकर पूरे प्रदेश के प्रजापति समाज का वोट हासिल करने का काम किया है। आज कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में सम्मानजनक जिम्मेदारी दी है। प्रजापति समाज का हित कांग्रेस पार्टी में ही है। जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, सुधाकर अवस्थी, संतोष कुमारी शुक्ला, प्रतिभा अटल पाल, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल, पंकज सिंह गौतम, राकेश प्रजापति, डा. शिव सरन, गोरेलाल, आशुतोष पांडेय, विनय द्विवेदी, जीतू प्रजापति, राकेश, विवेक मिश्र आदि रहे।

chat bot
आपका साथी