दिव्यांग और गरीबों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

संवाद सूत्र अमौली प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कारागार जय कुमार ¨सह जैकी ने पात्र गृहस्थ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 09:28 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 09:28 PM (IST)
दिव्यांग और गरीबों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
दिव्यांग और गरीबों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

संवाद सूत्र, अमौली : प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कारागार जय कुमार ¨सह जैकी ने पात्र गृहस्थी राशन कार्ड व दिव्यांगों को उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कोई भी दिव्यांग और गरीब सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। वृहद स्तर पर चिन्हांकन अभियान में भी कोई छूटा तो अधिकारी जिम्मेदार होंगे। यह लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

अमौली ब्लाक परिसर में शनिवार को राज्य मंत्री कारागार जय कुमार ¨सह जैकी ने 55 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल प्रदान की। गरीबों को पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड भी बांटे। उन्होंने कहा ब्लाक स्तर पर कैंप लगाकर दिव्यांगों, गरीबों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र व दिव्यांग सरकार की योजना से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा अब भी अगर कोई छूटता है तो इसे सीधे अधिकारियों की लापरवाही मानी जाएगी। इस मौके पर क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी मनोज उत्तम, दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, सहायक विकास अधिकारी शहीद अहमद, खंड विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, पूर्ति निरीक्षक सौरभ सिद्धांत के अलावा प्रमोद शुक्ला, अर¨वद ¨सह कैलाश नारायण शर्मा, गो¨वद नारायण व आर्य कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी