भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर

संवाद सहयोगी, खागा : कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मजरे नरोत्तमपुर गांव में बीती रात्रि भूमि विवाद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 11:01 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 11:01 PM (IST)
भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर
भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर

संवाद सहयोगी, खागा : कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मजरे नरोत्तमपुर गांव में बीती रात्रि भूमि विवाद में सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान दोनों पक्ष से जमकर ईट-पत्थर चले।

रामनगर मजरे नरोत्तमपुर गांव निवासी सगे भाइयों श्रीपाल तथा बसंत यादव के बीच भूमि विवाद चला आ रहा है। शनिवार रात दोनों परिवारों के बीच झगड़ा अधिक बढ़ गया। कहासुनी से शुरु हुआ विवाद कुछ देर बाद ही मारपीट तक पहुंच गया। रात में दोनों ओर से ईट-पत्थर चलने शुरु हो गए। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचता, दोनों ओर से रुक-रुक कर पत्थरबाजी होती रही। ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे की चोट से राजेश, हरिगो¨वद, श्रीपाल, चंद्रसेन, बसंतलाल, उमेश कुमार तथा एक महिला चोटिल हो गई। यूपी 100 की गाड़ियां पहुंचने के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। पुलिस ने रात में ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी सुरेशचंद्र ओमहरे ने बताया कि मारपीट का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी