भर्ती के लिए सैन्य अफसरों ने डाला डेरा

By Edited By: Publish:Thu, 31 Jul 2014 07:53 PM (IST) Updated:Thu, 31 Jul 2014 07:53 PM (IST)
भर्ती के लिए सैन्य अफसरों ने डाला डेरा

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : सैनिक भर्ती के लिए पीएसी मैदान को सेना के अधिकारियों ने कब्जे में लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। भर्ती निदेशक लखनऊ जोन कर्नल एस दहिया ने मैदान का निरीक्षण कर पूरी व्यवस्था देखी। प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर स्थानीय सुरक्षा व इंतजामों की समीक्षा की।

पीएसी मैदान में 2 अगस्त से सात जिलों की सेना भर्ती शुरू हो जाएगी। पहले दिन औरैया जनपद की भर्ती होनी है। मैदान को सेना के अधिकारियों ने कब्जे में लेकर देखरेख में तैयार करा रहे है। पीएसी मैदान में सेना के अधिकारियों के तंबू लग गए है। भर्ती में आने वाले युवाओं के प्रवेश व निकासी के लिए अलग-अलग द्वार तय किए गए। मैदान में 1600 मीटर की दौड़ के लिए गोला तैयार किया है। नगर पालिका की जेसीबी लगाकर 9 फिट का गड्ढा तैयार किया जा रहा है। भर्ती निदेशक श्री दहिया ने डीएम, एसपी से मुलाकात कर स्थानीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

अपर जिलाधिकारी रामचंद्र ने बताया कि सेना भर्ती के पीएसी मैदान को तैयार करने के लिए जेसीबी सहित पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाए गए है। उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारियों की देखरेख में दो दिन के अंदर मैदान भर्ती के लिए सज कर तैयार हो जाएगा। उधर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सुरक्षा के लिए बाहर से फोर्स की मांग की है। चार कंपनी पीएसी, 35 दरोगा, 200 सिपाही, 4 सीओ बाहर से मांगे गए है। इसके अलावा स्थानीय फोर्स भर्ती की व्यवस्था संभालने में लगाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी