11 ग्राम पंचायत अधिकारी स्थानांतरित

11 ग्राम पंचायत अधिकारी स्थानांतरित

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 04:02 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 04:02 AM (IST)
11 ग्राम पंचायत अधिकारी स्थानांतरित
11 ग्राम पंचायत अधिकारी स्थानांतरित

11 ग्राम पंचायत अधिकारी स्थानांतरित

जासं, फतेहपुर : जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के अनुमोदन के बाद जिला पंचायतराज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह ने तत्काल प्रभाव से 11 ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। विजयीपुर विकास खंड क्षेत्र में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी हेमंत सिंह को धाता ब्लाक के लिए स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार प्रकाशचंद्र तिवारी को असोथर से ऐरायां, आशीष सिंह को धाता से विजयीपुर, राघवेंद्र सिंह को धाता से असोथर, शिवबीर साहू को बहुआ से देवमई, वीरेंद्र कुमार निषाद को हसवा से असोथर, रामबाबू कुशवाहा को खजुहा से हसवा, विकास कुमार पाल को खजुहा से धाता, अरविंद कुमार को अमौली से खजुहा, मयंक सिंह को धाता से असोथर तो भूपेंद्र सिंह को हसवा से ऐरायां ब्लाक स्थानांतरित किया गया है। डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों को स्थानांतरित ब्लाक के बीडीओ के समक्ष योगदान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी