कायमगंज में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के हुनर, 100 को मिला प्रशिक्षण

संवाद सहयोगी, कायमगंज : बदलते परिवेश में छात्राओं की आत्मरक्षा सिखाने के लिए अखिल भारतीय विद्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 11:21 PM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 11:21 PM (IST)
कायमगंज में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के हुनर, 100 को मिला प्रशिक्षण
कायमगंज में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के हुनर, 100 को मिला प्रशिक्षण

संवाद सहयोगी, कायमगंज : बदलते परिवेश में छात्राओं की आत्मरक्षा सिखाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में नगर के शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में 'मिशन साहसी' अभियान के अंतर्गत जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर में 100 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

छात्राओं के प्रति बढ़ रही घटनाओं से आत्मरक्षा करने के लिए जूडो कराटे का प्रशिक्षण शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चला। इसमें कानपुर के ट्रेनर रुपेश गौड़ ने छात्राओं को बहुत ही सहज तरीके से मुसीबत में अपनी रक्षा करने के दांवपेच व जूडो कराटे के गुर सिखाए। विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष कुलदीप आर्य ने बताया कि छात्राओं को शिक्षा, गायन, डांस आदि के साथ-साथ अपनी आत्मरक्षा कैसे की जाए। इसको लेकर इस जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने विद्यार्थी परिषद के 'साहसी मिशन'की सराहना करते हुए इसे बहुत उपयोगी बताया। मिशन साहसी प्रभारी शिल्की मिश्रा, मनीष गौड़, अनुभव गुप्ता, अनुराग दुबे, सागर श्रीवास्तव, आयुष गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी