तमंचा दिखाकर अध्यापिका के गले से चेन तोड़ी

संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद : स्कूल की छ़ुट्टी कर वापस लौट रही सहायक अध्यापिका को बाइक सवार ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Aug 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Aug 2017 03:00 AM (IST)
तमंचा दिखाकर अध्यापिका के गले से चेन तोड़ी
तमंचा दिखाकर अध्यापिका के गले से चेन तोड़ी

संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद : स्कूल की छ़ुट्टी कर वापस लौट रही सहायक अध्यापिका को बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और भाग गए। अध्यापिका ने कोतवाली आकर घटना की तहरीर दी।

कन्या प्राथमिक विद्यालय सकवाई की सहायक अध्यापिका सुलेखा राजपूत शनिवार दोपहर स्कूल की छ़ुट्टी कर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोजनी देवी के साथ मुख्य मार्ग पर पैदल आ रही थीं। उसी समय पीछे से काली बाइक पर सवार दो बदमाश आए और तमंचा तानते हुए धक्का देकर सुलेखा राजपूत को गिरा दिया। बदमाशों ने सुलेखा से कहा कि चुपचाप चेन दे दो, नहीं तो जान से मार देगे। उसके बाद बदमाशों ने सुलेखा राजपूत के गले से जबरन सोने की चेन तोड़ ली और मोहम्मदाबाद की तरफ भाग गए। भयभीत सुलेखा ने कोतवाली आकर अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के विरुद्ध तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। एसआई धनपाल ¨सह को मौके पर भेजा गया है। जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी