चोरों ने गोदाम से लाखों मेवा का उड़ाया

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : विधानसभा चुनाव मतदान के बाद चोर फिर सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार रात शहर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 01:00 AM (IST)
चोरों ने गोदाम से लाखों मेवा का उड़ाया
चोरों ने गोदाम से लाखों मेवा का उड़ाया

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : विधानसभा चुनाव मतदान के बाद चोर फिर सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार रात शहर के मन्नीगंज बाजार में परचून व्यापारी की गोदाम की छत का जाल चोरों ने उखाड़ दिया व कमरे खोलकर दो लाख से अधिक की मेवा चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बाजार में धड़ल्ले से जुएं के फड़ लगते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ध्यान नहीं दे रही। इसी से घटनाएं हो रही हैं। अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है।

मोहल्ला मन्नीगंज निवासी यदुनंदनलाल गुप्ता उर्फ बृजनंदन की बाजार में ही परचून की दुकान है। उन्होंने एक गोदाम किराए पर ले रखी है। उनके बड़े भाई रामभजन गुप्ता सुबह गोदाम पर पहुंचे, ताला खोलते ही अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए। मेवे के गत्ते व टिन गायब थे। काफी मेवा फर्श पर फैली पड़ी थी। सामान अस्तव्यस्त देखकर उन्होंने परिजनों को सूचना दी। इस पर यदुनंदनलाल व उनके पुत्र मौके पर आए। व्यापारी नेता नन्हूं गुप्ता भी पहुंच गए। चोर पड़ोसी आजाद के जीने से यदुनंदन की गोदाम की छत पर पहुंचे। उन्होंने जाल उखाड़ दिया। इसके बाद आराम से चोरी की। यदुनंदन के पुत्र दीपक गुप्ता ने बताया कि काजू, बादाम, अखरोट, सफेद इलायची आदि मेवा चोरी हुई है। दो लाख से अधिक का नुकसान है। स्टाक का मिलान करने के बाद ही नुकसान की सही स्थिति पता चलेगी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी डीके ¨सह, कादरीगेट चौकी प्रभारी देवेंद्र गंगवार फोर्स लेकर आ गए। ठेकेदार श्यामसुंदर गुप्ता व अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि गोदाम के सामने ही खाली पड़ी जगह पर दिन भर जुएं के फड़ लगते हैं। देर रात तक जुआरी दांव लगाते हैं, नशेड़ियों का भी जमावड़ा रहता है। कोतवाली पुलिस को कई बार सूचना दी गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे घटनाएं हो रही हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है। यदुनंदन की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का शीघ्र खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी