गुलाबी सर्दी ने बढ़ाई संडे बाजार की गर्मी, उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद सर्दी बढ़ने के साथ ही संडे बजार में गर्म कपड़े खरीदने को लोगो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 11:18 PM (IST)
गुलाबी सर्दी ने बढ़ाई संडे बाजार की गर्मी, उमड़ी भीड़
गुलाबी सर्दी ने बढ़ाई संडे बाजार की गर्मी, उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : सर्दी बढ़ने के साथ ही संडे बजार में गर्म कपड़े खरीदने को लोगों की उमड़ी भी नजर आई। रविवार को शहर के नेहरू रोड पर लगे संडे बाजार गुलजार दिखाई दिया। भीड़ के चलते मुख्य बाजार में जहां दिन भर जाम की स्थिति रही। शाम को सीओ सिटी ने पैदल घूमकर लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। सर्दी बढ़ने के साथ लोगों में गर्म कपड़ों की जरूरत बढ़ रही है। मॉल और मंहगे डिपार्टमेंटल स्टोर तक पहुच से वंचित गरीबों के लिए रविवार को शहर के मुख्य बाजार के फुटपाथ पर सजने वाला संडे बाजार किसी बड़ी नेमत से कम नहीं है। सस्ते कपड़ों की चाह में गलियों-मोहल्लों से लोग इस बाजार का रुख करते हैं। कई बार तो खुद को व्हाइट कॉलर मिडिल क्लास कहने वाले लोग भी भीड़ में अच्छे कपड़े तलाश लाते हैं। हालांकि लोग कोरोना के प्रति सावधानी बरतते नजर नहीं आए। संडे बाजार में अधिकांश महिलाएं व पुरुष बिना मास्क के घूम रहे थे। शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट राजवीर सिंह ने कोतवाली के एसएसआइ व अन्य फोर्स के साथ शहर में पैदल गश्त कर लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। एसएसआइ मो.अकरम ने बताया कि लोगों को मास्क लगाकर रखने के लिए समझाया गया है। हवा ने बदली दिशा, बढ़ा शीतलहर का प्रकोप

जागरण संवाददाता, कन्नौज: पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली बर्फीली हवा ने मैदानी इलाकों में शीतलहर सा वातावरण बना दिया है। रविवार का दिन इस सीजन में अपेक्षाकृत ठंडा रहा। वहीं, दिन में पारा सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे चला गया, जिससे सर्दी भी रही।

रविवार को सुबह मौसम साफ था, लेकिन सतह पर हल्का कोहरा छाया रहा। दिन का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा, वह भी सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम होने से मौसम में ठंडक रही तो हवा की गति 7.1 किमी प्रतिघंटा होने से शीतलहर का प्रकोप रहा। दिन में धूप निकली, लेकिन उसमें तल्खी नहीं थी। बाइक सवार लोग भी गर्म कपड़े पहन कर निकले। सापेक्षिक आ‌र्द्रता भी 75 फीसद रही, जिसके कारण शाम को हल्का कोहरा छाया रहा तो आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की दिशा लगातार बदल रही है, जिसके कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। आने वाले दिनों में मौसम तो साफ रहेगा, लेकिन तुषार गिरने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी