नगर पालिका नहीं यह नरक पालिका है : मुकेश

भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने रविवार को आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्रुखाबाद में नगर पालिका नहीं नरक पालिका है। पालिका की स्थिति के बारे में वह मुख्यमंत्री को जानकारी देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 10:44 PM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 06:06 AM (IST)
नगर पालिका नहीं यह नरक पालिका है : मुकेश
नगर पालिका नहीं यह नरक पालिका है : मुकेश

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने रविवार को आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि फर्रुखाबाद में नगर पालिका नहीं नरक पालिका है। पालिका की स्थिति के बारे में वह मुख्यमंत्री को जानकारी देंगे।

सांसद ने कहा कि नगर पालिका में जो घटनाक्रम चल रहा है वह ठीक नहीं है। जनप्रतिनिधि का काम सरकार को जानकारी देना होता है। नगर पालिका सहित अन्य किसी भी संस्था में निर्माण कार्य की ठेकेदारी कोई भी कर सकता है। जिले में 80 प्रतिशत भाजपा के समर्थक हैं। उन्होंने किसी के लिए भी ठेकेदारी में पैरवी नहीं की। केंद्र व प्रदेश सरकार के बजट को किसानों का हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत में 284 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश पहुंच गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया है उसके अनुसार विश्व में सबसे कम टैक्स भारत में व्यापारियों पर लगता है। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी