स्वच्छता रैं¨कग में जनपद देश में 288वें स्थान पर

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : स्वच्छता की रैकिंग पर तीन वर्षों से चल रही जंग में जनपद का स्थान म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Oct 2018 08:07 PM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 08:07 PM (IST)
स्वच्छता रैं¨कग में जनपद देश में 288वें स्थान पर
स्वच्छता रैं¨कग में जनपद देश में 288वें स्थान पर

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : स्वच्छता की रैकिंग पर तीन वर्षों से चल रही जंग में जनपद का स्थान मंडल में भले ही तीसरा रहा हो, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर फर्रुखाबाद ढेर हो गया। देश के कुल 29 राज्यों की रैं¨कग में जहां उप्र को 18वां स्थान मिला वहीं जनपद की राष्ट्रीय रैं¨कग 288वीं रही।

स्वच्छता सर्वेक्षण की ओर से जारी प्रदेश के रिपोर्ट कार्ड के अनुसार फर्रुखाबाद जनपद को प्रदेश में 26वां स्थान मिल सका। जनपद के 12 जनपदों का सेंपल सर्वे किया गया था। इसमें जनपद को 100 में से 82.01 मा‌र्क्स ही मिल सके। कुल 35 नागरिकों की फीडबैक के आधार पर 35 में से 22.16, सीधे सर्वेक्षण में 30 में 26.85 और सेवाओं में सुधार के 35 में से 33 नंबर मिले हैं। हालांकि यह स्कोर देखने ठीक-ठाक लगता है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर जनपद 288वें स्थान पर खिसक गया है। प्रदेश में गाजियाबाद को प्रथम, गौतम बुद्ध नगर को द्वितीय और ज्योतिा फुले नगर को तीसरा स्थान मिला है। हालांकि जिला पंचयतराज अधिकारी अमित त्यागी ने जनपद के मंडल में तीसरे स्थान पर रहने को उपलब्धि माना है।

chat bot
आपका साथी