पीडब्ल्यूडी से बिना अनुमति लिए नगर पंचायत ने करा दिया निर्माण

नगर के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 05:59 PM (IST)
पीडब्ल्यूडी से बिना अनुमति लिए नगर पंचायत ने करा दिया निर्माण
पीडब्ल्यूडी से बिना अनुमति लिए नगर पंचायत ने करा दिया निर्माण

पीडब्ल्यूडी से बिना अनुमति लिए नगर पंचायत ने करा दिया निर्माण

संवाद सूत्र, कमालगंज : नगर के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, लेकिन विकास के लिए आए धन से नगर के बाहर दोनों ओर पीडब्ल्यूडी से बिना अनुमति लिए नाला निर्माण व पेवर ब्रिक बिछाए जाने का कार्य कराया जा रहा है।

तीन करोड़ रुपये का बजट नगर पंचायत को विकास कार्य के लिए मिला था। इससे नगर के दोनों मुहानों पर नाला निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही यहां पर पेवर ब्रिक बिछाए जाने का काम भी किया जा रहा है, जबकि कुछ हिस्सा नगर पंचायत में न होने के बावजूद नगर पंचायत यहां पर कार्य करा रही है। निर्माण कार्य के लिए नगर पंचायत ने प्रांतीय लोक निर्माण विभाग से कोई भी अनुमति नहीं ली है। यही नहीं इन निर्माण कार्यों में मानक की भी अनदेखी की जा रही है। अधिशासी अधिकारी मुन्ना कुमार पासी ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत नगर के दोनों ओर नालों का निर्माण कराया जा रहा है, साथ ही कुछ गलियों को भी बनवाया जा रहा है। निर्माण कार्यों के लिए प्रांतीय लोक निर्माण विभाग से अनुमति की कोई भी आवश्यकता नहीं है। हालांकि लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आरके राजपूत ने बताया मुख्य मार्ग के किनारे पीडब्ल्यूडी की जमीन है। इसमें यदि कोई अन्य विभाग कार्य करता है तो पीडब्ल्यूडी से अनुमति आवश्यक है। बिना अनुमति के किसी प्रकार का कार्य कराना नियम विरुद्ध है।

chat bot
आपका साथी