मकर संक्रांति पर भक्तों ने लगाई डुबकी, खिचड़ी का किया दान

सुबह से पांचाल घाट पर पहुंचने लगे थे श्रद्धालु एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जागरण स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 10:31 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 10:31 PM (IST)
मकर संक्रांति पर भक्तों ने लगाई डुबकी, खिचड़ी का किया दान
मकर संक्रांति पर भक्तों ने लगाई डुबकी, खिचड़ी का किया दान

सुबह से पांचाल घाट पर पहुंचने लगे थे श्रद्धालु

एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : मकर संक्रांति पर आसपास जिलों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजन अर्चन किया। इसके साथ ही लोगों ने खिचड़ी, गजक, मूंगफली व वस्त्र आदि दान करके पुण्य कमाया। पुलिस अधीक्षक ने पांचाल घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मकर संक्रांति को लेकर गुरुवार सुबह से ही हरदोई, शाहजहांपुर, मैनपुरी, एटा व कासगंज आदि जिलों से आए श्रद्धालुओं का पांचाल घाट स्थित गंगातटों पर पहुंचना शुरू हो गया। हालांकि सुबह भीषण कोहरा पड़ने के चलते श्रद्धालुओं की संख्या कम रही, लेकिन धूप निकलते ही भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। जिला प्रशासन ने गंगातटों पर गहरे पानी से स्नानार्थियों को रोके जाने के लिए बल्लियां लगा रखी थीं। हर-हर गंगे के उदघोष के साथ भक्तों ने गंगा में डुबकी लगी और फिर गंगा मैया का पूजन अर्चन किया। लोगों ने स्नान करने के साथ ही सूर्य भगवान को जल अर्पित किया। बच्चे स्नान के दौरान पानी में अठखेलियां खेलते नजर आए।

स्नान के बाद कोई भक्त भिखारियों को खिचड़ी दान कर रहा था तो किसी ने दक्षिणा दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पांचाल घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। स्नान के चलते रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। भीड़ को देखते हुए स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी प्रतिमा के पास पुलिसबल तैनात था, जिससे जाम की स्थिति न बन सके। पुलिसकर्मी वाहनों को पांचाल घाट चौराहा पर खड़ा नहीं होने दे रहे थे।

लोगों ने स्नान करने के साथ ही सूर्य भगवान को जल अर्पित किया। बच्चे स्नान के दौरान पानी में अठखेलियां खेलते नजर आए।

chat bot
आपका साथी