छाई रहेगी हल्की बदली, बारिश नहीं

अयोध्या अगले एक-दो दिनों तक हल्की बदली छाई रहने की संभावना है। मंगलवार व बुधवार को हल्की बदली छाई रहेगी हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। इससे तापमान में कमी आएगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून वापसी की राह पर है। इस वजह से नमी मिल रही है जो बदली का कारण बन रही है। रात के तापमान में कमी का सिलसिला जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 10:45 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 10:45 PM (IST)
छाई रहेगी हल्की बदली, बारिश नहीं
छाई रहेगी हल्की बदली, बारिश नहीं

अयोध्या : अगले एक-दो दिनों तक हल्की बदली छाई रहने की संभावना है। मंगलवार व बुधवार को हल्की बदली छाई रहेगी, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। इससे तापमान में कमी आएगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून वापसी की राह पर है। इस वजह से नमी मिल रही है, जो बदली का कारण बन रही है। रात के तापमान में कमी का सिलसिला जारी है।

गत दो-तीन दिनों से अच्छी धूप निकल रही है। सोमवार को भी धूप-छांव का खेल चलता रहा। दोपहर दो बजे तक बादल व धूप के बीच आंख मिचौली होती रही, लेकिन इसके बाद धूप निकल आई। अगले दो दिनों तक हल्की बदली छाई रहेगी। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बदली छाने से रात के साथ दिन के तापमान में कमी आएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से डेढ़ कम 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आ‌र्द्रता 91 व न्यूनतम 55 फीसदी रही।

chat bot
आपका साथी