'भाजपा चाहे जो हथकंडा अपनाए पर हार तय'

अयोध्या : भाजपा चाहे जो हथकंडा अपना ले पर उसकी हार तय है। आगामी लोकसभा चुनाव ही नहीं भि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 11:31 PM (IST)
'भाजपा चाहे जो हथकंडा अपनाए पर हार तय'
'भाजपा चाहे जो हथकंडा अपनाए पर हार तय'

अयोध्या : भाजपा चाहे जो हथकंडा अपना ले पर उसकी हार तय है। आगामी लोकसभा चुनाव ही नहीं भविष्य के विधानसभा चुनाव में भी उसे हार का सामना करना पड़ेगा। यह दावा है, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ सपा नेता एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अहमद हसन का। वे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं अविवि कार्यपरिषद के सदस्य केके मिश्र 'पप्पू' के बेनीगंज स्थित आवास पर'जागरण'से मुखातिब थे। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा, केंद्र के साढ़े चार साल एवं प्रदेश सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में नौकरियों का अकाल पड़ गया है। सरकारी सेवा के लिए जो परीक्षाएं हो रही हैं, उसकी शुचिता संदिग्ध है। आरक्षण का पालन नहीं हो रहा है। भाजपा हर तरह के भ्रष्टाचार से ग्रस्त है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, लोस चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा सरकार की नाकामी अहम मुद्दा बनेगी। हालांकि विपक्षी एकजुटता पर वे समुचित उत्तर नहीं दे सके। कहा, विपक्ष की एकजुटता तो भविष्य के गर्भ में है पर भाजपा को सत्ता से वंचित करने के लिए जनता ने गठबंधन कर लिया है। यह याद दिलाए जाने पर कि शिवपाल यादव के अलग होने से सपा के घर में सेंध लग चुकी है। नेता प्रतिपक्ष ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। कहा, हार के डर से बौखलाई भाजपा तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। एससी-एसटी एक्ट के मसले पर उन्होंने कहा, सरकार इस वर्ग के प्रति हमदर्दी का दिखावा कर रही है। सच्चाई तो यह है कि यह कानून पूर्व से ही लागू था। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, पूर्व विधायक अजीमुल हक पहलवान, युवजना सभा के जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव, विजयबहादुर वर्मा आदि मौजूद रहे। अपने आवास पर नेता प्रतिपक्ष का स्वागत करते हुए केके मिश्र ने कहा, उनकी शिष्टता-सौम्यता एवं समाजवादी मूल्यों के प्रति निष्ठा कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करती है। कारागार में बंद पार्टी कार्यकर्ता से भेंट की

फैजाबाद : विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने सोशल साइट पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मंडलीय कारागार में बंद पार्टी कार्यकर्ता से भेंट की। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा¨सह यादव, महानगर अध्यक्ष कमर राइनी, महासचिव श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष बाबूराम गोंड, सचिव मनोज जायसवाल, प्रवक्ता बलराम यादव, कमलेंद्र पांडेय, अभय यादव, इंद्रपाल यादव, रामजी यादव, उमेश यादव, तालिब, राकेश पांडेय, कामिल हसनैन, आरपी ¨सह, विक्की यादव, राकेश यादव आदि ने उनका स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी