रालोद के धरने में उठी चीनी मिल चलाने की मांग

फैजाबाद : बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के साथ चीनी मिलों को समय से चलाने की मांग को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 11:32 PM (IST)
रालोद के धरने में उठी चीनी मिल चलाने की मांग
रालोद के धरने में उठी चीनी मिल चलाने की मांग

फैजाबाद : बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के साथ चीनी मिलों को समय से चलाने की मांग को लेकर में राष्ट्रीय लोकदल ने सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष चौधरी राम¨सह पटेल के नेतृत्व में धरना दिया। धरने के उपरांत राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री मांगपत्र नायब तहसीलदार दयाशंकर त्रिपाठी को सौंपा। धरने को प्रदेश महासचिव विश्वेशनाथ मिश्र सुडडू ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। खाद, बीज, बिजली, डीजल के दामों में वृद्धि ने किसानों को परेशान कर रखा है।

जिलाध्यक्ष चौधरी राम¨सह पटेल ने कहा कि किसान बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने से खेती की जरूरतों को नहीं पूरा कर पा रहा है। ज्ञापन में कहा कि विगत वर्ष चीनी मिल मसौधा ने 11 नवंबर को गन्ना सप्लाई के लिए इंडेंट जारी कर 14 नवंबर को चीनी मिल चालू किया था। चालू वर्ष में लगभग 33 प्रतिशत अधिक गन्ना क्षेत्रफल होने के साथ ही शीघ्र प्रजाति की गन्ना बुआई के चलते मिल चीनी मिल तुरंत चालू कराने की मांग धरने में शामिल है। जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, नेतराम वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष रामशंकर वर्मा, नगर अध्यक्ष अर¨वद ¨सह महंत, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शांति देवी, छात्र लोकदल अध्यक्ष बबलू यादव, जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव, महेश कनौजिया, मोहम्मद अफजल आदि धरने में शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी