प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर जगी पर्यावरण संरक्षण की अलख

कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वछता अभियान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 11:16 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 11:16 PM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर जगी पर्यावरण संरक्षण की अलख
प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर जगी पर्यावरण संरक्षण की अलख

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगी। पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। जगह जगह मंदिरों में पूजा पाठ हुआ। प्रसाद वितरित किया गया। पार्टी नेताओं ने हाथ में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया।

सोहावल में कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का जन्मदिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया। बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान ने प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर परिसर तथा आस-पास साफ सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने तुलसी का पौधा रोपित किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि डॉ.अमित सिंह चौहान,रमेश सिंह, पटेश्वर सिंह, सर्वेश सिंह, पवन तिवारी, गिरजेश त्रिपाठी मौजूद रहे। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय में भी पौधे रोपित कर पीएम का जन्मदिन मनाया गया। ---------------

कुलपति ने रोपित किए पीपल के पौध

अवध विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में कुलपति प्रो.रविशंकर सिंह ने पौधारोपण कर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मास्क व शारीरिक दूरी के बीच आयोजित कार्यक्रम में 101 पीपल के पौधे रोपित किये गये। इस मौके पर मुख्य नियंता प्रो.अजय प्रताप सिंह, ग्रीन समिति के सचिव डॉ. विनोद चौधरी, कुलसचिव उमानाथ, उपकुलसचिव विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

युवा नेता अभय सिंह ने फिरोजपुर में सेवा सप्ताह की शुरुआत करते हुए पौधारोपण किया। मौके पर भृगुनाथ सिंह, प्रदीप मिश्रा, सुधाकर सिंह, कुलदीप साहू, राधेश्याम पाठक, देवेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, नित्य प्रकाश, जगतपाल सिंह, सूरज सिंह, रामजी सिह, वीपी सिंह, शीतला पाठक, संग्राम सिंह मौर्या आदि मौजूद रहे। ओम नम: शिवाय के जाप के साथ प्रसाद वितरण

नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर संस्थापक बाबा श्री हिक्षा राम भारती के मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की। 1008 बार ओम नम: शिवाय का जाप कर प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता शेखर जायसवाल, प्रदीप जायसवाल,सभासद अवधेश स्वर्णकार,पूर्व सभासद रामकुमार सेठ,बजरंग चौरसिया, पवन कसौधन, राजन सोनी, बब्लू सोनी, मनोज जायसवाल, सुरेश, राजेंद्र सोनी, रामकृपाल पटवा, रमाशंकर सोनी ने प्रतिभाग किया। भाजपा महिला मोर्चा मयाबाजार मंडल के संयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल बांटे गये। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल और अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनीता मोदनवाल ने की। कार्यकर्ताओं ने महादेवाघाट पर स्वच्छता अभियान को चलाया। अगुवाई भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने की। पूर्व चेयरमैन श्रीनाथ गुप्ता, शेखर जायसवाल पूर्व सभासद बजरंगी चौरसिया, सभासद प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी