माटीरतन की घोषणा आज

अयोध्या अशफाक उल्ला खा मेमोरियल शहीद शोध संस्थान द्वारा प्रति वर्ष दिए जाने वाले माटी रतन सम्मान के लिए चयनित नामों की घोषणा शनिवार 23 नवम्बर को की जाएगी। संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने बताया कि पूर्वांचल में नोबेल पुरस्कार की तरह प्रख्यात माटी रतन सम्मान पाने वालों को देश का प्रतिष्ठित सम्मान पद्म सम्मान मिल चुका है। जिसमें वेकल उत्साही अरुणिमा सिन्हा अनवर जलालपुरी अदम गोण्डवी डा दूधनाथ सिंह डा विजय बहादुर सिंह आदि प्रमुख है। उन्होंने बताया कि माटी रतन सम्मान हिन्दी उर्दू भाषा में विशिष्ट कार्य के लिए तथा समाजसेवा चिकित्सा संगीत खेल आदि क्षेत्र में किसी एक व्यक्ति को दिया जाता है।सम्मान काकोरी एक्शन के शहीदों की याद में अशफाक उल्ला खा के शहादत दिवस 19 दिसम्बर को उनके शहादत स्थल पर दिया जाता है। इसी दिन मूकबधिर यतीम खाना गुरुकुल के एक एक गरीब छात्र के नाम भी शांति सिंह स्मृति छात्र वृत्ति के लिए भी घोषित की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 11:05 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:02 AM (IST)
माटीरतन की घोषणा आज
माटीरतन की घोषणा आज

अयोध्या : अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान प्रति वर्ष दिए जाने वाले माटी रतन सम्मान के लिए चयनित नामों की घोषणा शनिवार को करेगा। यह जानकारी संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि माटीरतन सम्मान हिदी, उर्दू भाषा तथा समाजसेवा, चिकित्सा, संगीत, खेल आदि क्षेत्र में किसी एक व्यक्ति को दिया जाता है। 19 दिसंबर को उनके शहादत स्थल पर दिया जाता है। इसी दिन मूकबधिर, यतीमखाना, गुरुकुल के एक-एक गरीब छात्र के नाम भी शांति सिंह स्मृति छात्रवृत्ति के लिए घोषित की जाएगी।

chat bot
आपका साथी