खाना खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ी

मिल्कीपुर (फैजाबाद) : इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पलिया माफी में एक ही परिवार के पांच

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 12:20 AM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 12:20 AM (IST)
खाना खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ी
खाना खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ी

मिल्कीपुर (फैजाबाद) : इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पलिया माफी में एक ही परिवार के पांच सदस्य खाना खाने से बीमार हो गए। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत नाजुक है। पलिया माफी में मो.हलीम की पत्नी महरुल निशा (45), सलमान (12), सुल्तान (10), नवकिल (7) व रहीम (4) वर्ष की तबीयत अचानक खराब होने लगी। ग्राम प्रधान ने निजी वाहन से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। महरुलनिशा की हालत नाजुक बनी है। ग्राम प्रधान संतोषकुमार ने बताया मो.हलीम के परिवार के सभी लोगों ने साथ में खाना खाया। बड़े पुत्र सलमान के पेट मे अचानक तेज दर्द होने लगा। शाहगंज स्थित निजी चिकित्सक को दिखाया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ। सुबह घर के बाकी सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी। सभी को जिला चिकित्सालय भेजा गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि हलीम मुंबई में नौकरी करता है। परिवार के अन्य सदस्य गांव में रहते हैं। चिकित्सक ने फूड प्वायज¨नग बताया है।

chat bot
आपका साथी