सुशील चौबे अध्यक्ष व केके पटेल महामंत्री निर्वाचित

फैजाबाद बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार चौबे व महामंत्री पद पर कृष्ण कुमार वर्मा (केके पटेल) चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर राजीव कुमार पांडेय कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार सिंह संयुक्त मंत्री- प्रथम पद पर सूर्यलाल एवं संयुक्त मंत्री द्वितीय पद पर सुरेंद्र कुमार पांडेय निर्वाचित हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:25 PM (IST)
सुशील चौबे अध्यक्ष व केके पटेल महामंत्री निर्वाचित
सुशील चौबे अध्यक्ष व केके पटेल महामंत्री निर्वाचित

अयोध्या : फैजाबाद बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार चौबे व महामंत्री पद पर कृष्ण कुमार वर्मा (केके पटेल) चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर राजीव कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री- प्रथम पद पर सूर्यलाल एवं संयुक्त मंत्री द्वितीय पद पर सुरेंद्र कुमार पांडेय निर्वाचित हुए हैं। कार्यकारिणी ए,बी व सी के दो-दो पदों पर (ए) के लिए आत्मजीत यादव व हरिनाथ सिंह, कार्यकारिणी (बी) पर विनय कुमार सिंह व महेश कुमार श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी (सी) पद पर शैलेंद्र कुमार सिंह रिंकू व विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव चुनाव जीते हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारी पहली अगस्त को कार्यभार संभालेंगे। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित सुशील कुमार चौबे ने निकटतम प्रत्याशी इंद्रप्रताप सिंह लल्ला को 316 मतों के अंतर से पराजित किया।

महामंत्री पद पर प्रत्याशी सूर्यनारायण सिह की मांग पर पर निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने पुनर्मतगणना के आदेश दिया। पुनर्मतदान में कृष्णकुमार वर्मा के जीत का अंतर बढ़ गया। उन्होंने सूर्यनारायण सिंह को 17 मतों से पराजित किया। कृष्णकुमार वर्मा को क्रमश: 347 व निकटतम प्रतिद्वंदी सूर्यनारायण सिंह को 332 मत मिले।

वकालतखाना स्थित आचार्य नरेंद्रदेव सभागार में मतगणना गुरुवार की प्रात: आठ बजे शुरू हुई। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मतगणना का सीसीटीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण होने के कारण भीड़ जुटी रही। पुलिसबल की मतगणना स्थल के पास तैनात रही।

मतगणना की शुरूआत कार्यकारिणी के पदों से हुई। जैसे- जैसे जीत हासिल होती गई, विजयी प्रत्याशी व उनके समर्थक जश्न मनाने में जुटते गए। फूल माला से स्वागत के साथ मिठाई बांटने व खिलाने का सिलसिला भी चला। इसमें लोग कोविड-19 से बचाव के नियमों को भूल गए। प्रत्याशियों को मिले मत का विवरण

अयोध्या : अध्यक्ष पद सुशील कुमार चौबे 1056 (विजयी) व इंद्र प्रताप सिंह लल्ला को 740 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव पांडेय 528 (विजयी), मनोज कुमार श्रीवास्तव 403, सुरेंद्र कुमार सिंह 253, देवकीनंदन त्रिपाठी 234, रामकुमार यादव 220 व सैय्यद आफताब अहमद को 133 वोट मिले। महामंत्री पद पर कृष्णकुमार वर्मा 347 (विजयी), सूर्यनारायण सिंह 330, विपिन कुमार मिश्र 290, ज्ञानेशचंद्र पांडेय 254, लालजी गुप्त 157, विनोद कुमार सिंह 157, महेंद्र कुमार दुबे 125, शैलेद्र कुमार जायसवाल 117 व राजेशकुमार पांडेय को मात्र 31 मत मिले। संयुक्त मंत्री प्रथम पद के लिए सूर्यलाल 744 (विजयी), कंचन दुबे 720 व राजेश कुमार तिवारी 334 मत मिले। संयुक्त मंत्री द्वितीय सुरेंद्र कुमार पांडेय 450 (विजयी), विवेक कुमार श्रीवास्तव 364, रामकेवल मौर्य 354, जयप्रकाश पाल 262, दिनेश कुमार उपाध्याय को 222 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार सिंह 739 (विजयी), हरि प्रसाद तिवारी 673 व वीेरेंद्र कुमार मिश्र 302 को वोट मिला। कार्यकारिणी (ए ) पद पर आत्मजीत यादव 882 (विजयी), हरिनाथ सिंह 654 (विजयी) व कृष्ण कुमार मिश्र को 527 वोट मिले। कार्यकारिणी (बी) विनय कुमार सिंह 974 (विजयी), महेश कुमार श्रीवास्तव 919 (विजयी) व विनय प्रकाश तिवारी को 834 तथा कार्यकारिणी (सी) पद पर शैलेश कुमार सिंह रिकू 961 (विजयी), विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव 667(विजयी) एवं संदीप कुमार तिवारी 600 व उपेंद्र कुमार मिश्र को 577 मत मिले। अधिवक्ता के सम्मान के लिए समर्पित रहूंगा- चौबे

अयोध्या : नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार चौबे ने कहा कि वे अधिवक्ता सम्मान व हित के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। वकालतखाना के पुस्तकालय को स्तरीय बनाने के बारे में जल्द ही अन्य पदाधिकारियों व वरिष्ठ अधिवक्ताओं से चर्चा करेंगे। बार व बेंच के मध्य बेहतर संबंध के वह पक्षधर हैं।

chat bot
आपका साथी