कलेक्ट्रेट संघ चुनाव में तीन पदों पर सीधी लड़ाई

उप्र मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सीधी लड़ाई के आसार बन गए हैं। बुधवार को संघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन हुआ। नाम वापसी गुरुवार को है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 10:35 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 10:35 PM (IST)
कलेक्ट्रेट संघ चुनाव में तीन पदों पर सीधी लड़ाई
कलेक्ट्रेट संघ चुनाव में तीन पदों पर सीधी लड़ाई

अयोध्या : मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सीधी लड़ाई के आसार बन गए हैं। बुधवार को संघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन हुआ। नाम वापसी गुरुवार को है। उसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ होगी। पांच पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। सांस्कृतिक मंत्री पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया। मतदान 26 जनवरी को होगा।

निर्वाचन अधिकारी एसबी यादव एवं तौसीफअहमद के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए रनबहादुर ¨सह एवं श्यामलाल, महामंत्री पद के लिए परमानंद मिश्र एवं पवनकुमार श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष पद पर अशोककुमार सोनकर एवं अरुणकुमार ¨सह ने नामांकन किया है। गुरुवार को नाम वापसी है। इनमें से नाम वापस न होने से तीनों पदों के लिए सीधी लड़ाई में मुकाबला तय है। जिन पदों पर एक-एक नामांकन हुआ है, उनमें निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद-राजेशकुमार वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष-पवनकुमार आनंद, संयुक्त मंत्री- अंजनीकुमार, संगठनमंत्री-लवकुश श्रीवास्तव, संप्रेक्षक पद के लिए रवींद्रकुमार चौधरी ने नामांकन किया है।

chat bot
आपका साथी