इटावा: चंबल के बीहड़ जंगल में मृत मिली मादा तेंदुआ, शिकार के दौरान पेड़ में फंसकर गई जान, 5 साल उम्र का अनुमान

इटावा के चंबल सेंक्युअरी के मुरा मुरौंग के जंगल में तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से देखने वालों की भीड़ उमड़ती रही। शिकार के दौरान पेड़ में फंसने से उसकी मौत होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 28 Nov 2022 04:01 PM (IST) Updated:Mon, 28 Nov 2022 04:01 PM (IST)
इटावा: चंबल के बीहड़ जंगल में मृत मिली मादा तेंदुआ, शिकार के दौरान पेड़ में फंसकर गई जान, 5 साल उम्र का अनुमान
इटावा के जंगल में मृत तेंदुआ देखने वालों की भीड़ लगी रही।

इटावा, जागरण संवाददाता। चंबल के बीहड़ पुरा मुरौंग के जंगल में सोमवार को मृत तेंदुआ मिलने से देखने वालों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मृत तेंदुआ को मादा और पांच साल उम्र होने का अनुमान लगाया है। वहीं शिकार के दौरान पेड़ में फंसकर उसकी मौत होने की बात कही जा रही है। 

बढ़पुरा ब्लाक के उदी क्षेत्र के बीहड़ में वयस्क तेंदुआ मृत मिलने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए पहुंच गए। पछायगांव एवं बढ़पुरा चंबल सैक्चुअरी क्षेत्र के पुरा मुरौंग के जंगल में जानवर विचरण करते हैं। सैंक्चुअरी के अधिकारियों के अनुसार शिकार के दौरान ज्योलीफ्लोरा (विलायती बबूल) के पेड़ में फंसने के कारण तेंदुआ की मौत हुई है।

डीएफओ चंबल सैक्चुअरी दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि यह पांच वर्ष उम्र की मादा तेंदुआ थी और उसके शरीर पर कोईं चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। उसके नाखून भी सुरक्षित हैं, वह पेड़ में फंसी हुई पाई गई है। उसकी मौत का कारण जानने की कोशिश की जा रही है। मृत तेंदुआ को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा बेटनरी कालेज भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। चंबल सैक्चुअरी में तेंदुआ विचरण करते रहते हैं।

chat bot
आपका साथी