बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सड़कों पर सन्नाटा

जागरण संवाददाता इटावा गुरुवार को सुबह तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने से मौसम सुहान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:44 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:44 PM (IST)
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सड़कों पर सन्नाटा
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सड़कों पर सन्नाटा

जागरण संवाददाता, इटावा : गुरुवार को सुबह तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया लेकिन सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। तापमान सुबह न्यूनतम 24 तो दोपहर में अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि अधिकारियों के मुताबिक जनपद में आंधी-पानी से कोई खास नुकसान नहीं हुआ, महज एक फीसद से कम जिन किसानों के गेहूं की फसल थ्रेसिग के लिए खेतों में पड़ी है उसमें नमी आ गई है तथा आम की फसल प्रभावित हुई। कई लोगों के होर्डिंग्स, टिन शेड तथा छप्पर उड़ गए।

बीते पखवारा से मौसम में थोड़े-थोड़े अंतराल पर परिवर्तन हो रहा है, बीते 28 अप्रैल की शाम आई आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त किया था। बीते सात मई को आंधी-पानी से खेतों में थ्रेसिग को पड़ी गेहूं की फसल इसकदर भीगी कि जो ²ूसरे-तीसरे दिन आंधी पानी आने से सूख नहीं पा रही है। मौसम में परिवर्तन से संक्रामक रोग भी तेजी से फैल रहे हैं। आम जनमानस बुरी तरह परेशान हैं।

फसलों में नुकसान नहीं

जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह का कहना है कि जनपद में गेहूुं की फसल की थ्रेसिग हो चुकी है। मुश्किल से एक फीसद से भी कम किसानों की गेहूं की फसल प्रभावित होगी। आंधी से आम की फसल जरूर प्रभावित हो रही है जबकि मूंग, उर्द, अरबी व अन्य सब्जियों की फसल के लिए नमी फायदेमंद है।

पश्चिमी विक्षोभ से गड़बड़ी

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ बार-बार बनने से मौसम में यह गड़बड़ी है। इससे जम्मू-कश्मीर तथा पहाड़ी क्षेत्र में बारिश, बादल फट रहे हैं तो मैदानी क्षेत्र में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इसी के मद्देनजर मई माह में प्री मानसून आने की संभावना प्रकट की गई थी। ग्लोबल वर्मिंग के तहत विक्षोभ बन रहे हैं। अब पर्यावरण के प्रति सभी को सजगता बरतनी होगी तभी मौसम में सुधार होगा।

chat bot
आपका साथी