सचिव हड़ताल समाप्त करके कार्य करें

जागरण संवाददाता इटावा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने स्वयं के खिलाफ आंद

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 07:43 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 07:43 PM (IST)
सचिव हड़ताल समाप्त करके कार्य करें
सचिव हड़ताल समाप्त करके कार्य करें

जागरण संवाददाता, इटावा : मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने स्वयं के खिलाफ आंदोलनरत पंचायत सचिवों से कार्य शुरू करने पर जोर देते हुए कहा कि गरीब जनता से जुड़े ग्राम्य विकास के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, उनके समुचित विकास के लिए हम सभी को कार्य करना है। जिस पंचायत सचिव को किसी भी प्रकार की समस्या है तो वे स्वयं या अपने प्रतिनिधियों के साथ सुबह 10 से रात 9 बजे तक किसी भी समय मिलकर निस्तारण करा सकते हैं। सभी शासकीय योजनाओं को पूर्ण गुणवत्ता एवं ईमानदारी के साथ लागू कराना हम सभी की प्राथमिकता है।

chat bot
आपका साथी